Explore

Search

January 17, 2026 12:39 am

Maharashtra Next CM: CM पद की रेस के बीच कर दी नई डिमांड……….’एकनाथ शिंदे बनना चाहते हैं गृहमंत्री……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Next Maharashtra CM: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है। इसी बीच खबरें हैं कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने राज्य के गृह मंत्रालय की मांग की है। हालांकि, अब तक शिवसेना या महायुति की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ हीं कहा गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। महायुति ने राज्य की 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की थी।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शिंदे ने मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने की स्थिति में गृहमंत्रालय की मांग रखी है। खबरें हैं कि बीती रात देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेताओं के बीच हुई बैठक में मांग रखी गई है। फिलहाल, रेस में शिंदे और फडणवीस का नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा फडणवीस के नाम पर मुहर लगा रही है।

इन्हें कभी नहीं करना चाहिए इग्नोर……..’डॉक्टरों ने बताए कैंसर के 17 मुख्य लक्षण…….

क्या केंद्र में जाएंगे एकनाथ शिंदे

BJP के सहयोगी दल आरपीआई (ए) के नेता रामदास आठवले ने मंगलवार को सुझाव दिया कि शिंदे को केंद्रीय मंत्री के रूप में केंद्र में लाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का समर्थन करते हुए आठवले ने कहा कि शिंदे उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं या केंद्र में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकते हैं।

श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा

खबरें ये भी हैं कि महायुति में एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैं। इसे लेकर भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। श्रीकांत कल्याण सीट से सांसद हैं। जून-जुलाई 2022 में शिवसेना में टूट होने और महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी और सीएम बने थे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर