Explore

Search

July 18, 2026 12:08 am

Petrol-Diesel Price: जानें नई कीमत………’चढ़ गया क्रूड का भाव; क्या बदल गए पेट्रोल और डीजल के दाम…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड और ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के नीचे जा पहुंचा है. हालांकि क्रूड और ब्रेंट बहुत मामूली बढ़त देखने को मिली है. लेकिन घरेलू बाजार में इसका कोई असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज यानी कि 17 सितंबर को वही हैं. 17 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के भाव एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है. हालांकि कुछ समय पहले केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी किया गया था.

महानगर में जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर ही है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल और डीजल का भाव देखें तो पेट्रोल का दाम 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.97 रुपए प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. आखिर में चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 92.44 रुपए प्रति लीटर है.

Business Idea: करना होगा ये काम, कमाई की गारंटी! एक भी पैसा लगाए बगैर शुरू करें बिजनेस…….

अपने शहर की ताजा कीमतें

शहर      पेट्रोल     डीजल

बेंगलुरु     102.86     88.94
लखनऊ     94.65     87.76
नोएडा     94.66     87.76
गुरुग्राम     94.98     87.85
चंडीगढ़     94.24     82.40
पटना     105.42     92.27

कुछ महीने पहले मिली थी राहत

बता दें कि केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को मार्च में बदला गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से घटाया गया था लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट्स को नहीं संशोधित किया गया था.

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर