Explore

Search

July 26, 2026 5:42 pm

JDA: निजी खातेदारी करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्तीकरण।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

JDA news: प्रवर्तन संबंधी निम्नांकित कार्यवाहियां सम्पादित की गईः-

1. जोन-14 नरहरपुरा, उदयपुरिया में करीब 10 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को करवाया कब्जा-अतिक्रमण मुक्त।

2. निजी खातेदारी करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्तीकरण।

3. जोन-08 रीको कांटें से डिग्गी मालपुरा रोड़ तक सेक्टर रोड़ में आ रहे करीब 05 कि.मी. तक एरिया में अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

1. जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित नरहरपुरा, उदयपुरिया, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से सीमेन्ट के पिल्लर, पत्थर की पट्टियां गाड़कर, तारबंदी कर, कांटों की झाडियां लगाकर, पशुओं का बाडा बनाकर, व अन्य अवैध कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 05 करोड़ रूपये है।

2. जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित शिवदासपुरा, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘अरिहन्त एन्कलेव‘‘ के नाम से बनाई गई मिट्टी की सडकें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

3. जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित रीको कांटें से डिग्गी मालपुरा रोड़ तक सेक्टर रोड़ में आ रहे करीब 05 कि.मी. तक एरिया में अस्थाई कब्जा-अतिक्रमण मिट्टी, मलबा,  इत्यादि अस्थाई कब्जें-अतिक्रमण को आज उपायुक्त जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर समझाईश कर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-14, 08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 341 बीघा आज तक कुल 1158 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है, वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 117 आज तक कुल 500 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज फोकस में

श्री देवनानी से श्री बोस मिले पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस ने किया राजस्थान विधानसभा का अवलोकन विधान मंडलो में सदन संचालन और नवाचारों पर दोनों अध्यक्षों की चर्चा

Read More »
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर