Explore

Search

November 13, 2025 12:07 pm

एक साल लेट करने पर लगेगी इतनी फीस……’जयपुर नगर-निगम ने बढ़ाया जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए शुल्क…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजधानी जयपुर में जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र जयपुर नगर निगम द्वारा तैयार किया जाता है, हर दिन लोग नगर निगम जाकर जन्म-मृत्यु के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं लेकिन अब जयपुर नगर निगम के आदेश के अनुसार अब नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना महंगा हो गया है, नगर निगम में अब लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की रजिस्ट्रेशन की अतिरिक्त कॉपी का शुल्क बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया है जो पहले निगम में सिर्फ 10 रुपए में प्रति कॉपी लगती थी, साथ ही अगर कोई व्यक्ति जन्म या मृत्यु रजिस्ट्रेशन के प्रमाण पत्र के रिकॉर्ड की जांच अगर कोई करवाता है तो उसे अब 20 रुपए देने होंगे निगम ने रिकॉर्ड की जांच पर लिए अब सीधे 20% का इजाफा किया हैं, आपको बता दें जयपुर नगर निगम में लम्बे समय बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड के लिए शुल्क में बढ़ोतरी की गई हैं.

Food in Plastic Utensils: आपकी यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होगी! क्या आप भी प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं……

मृत्यु के समय देरी से सूचना देने पर 100 रुपए तक शुल्क
जयपुर नगर निगम द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा अगर किसी व्यक्ति के घर पर किसी की मृत्यु होती है या फिर घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो लोग उसकी सूचना नगर निगम में देते हैं, उस समय बनाएं जाने वाले प्रमाण पत्र में भी निगम ने बढ़ोतरी की है. आपको बता दें घर में मृत्यु या जन्म के लिए देरी से सूचना देने और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब 100 रूपए लेट शुल्क देना होगा, जयपुर नगर निगम के नए आदेश के मुताबिक जन्म-मृत्यु पंजीयन में 21 दिन से ज्यादा और 30 दिन तक की देरी होती है तो उस पर 20 रुपए, जबकि 30 दिन से ज्यादा और एक साल के अंदर रजिस्ट्रेशन करवाते है तो 50 रुपए, जबकि 1 साल से ज्यादा की देरी पर 100 रुपए शुल्क देना होगा.
गजट जारी होने के बाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी

आपको बता दें राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों एक गजट जारी करके जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नियमों में संशोधन किया था, जिसके बाद ये आदेश जारी किए गए हैं और शुल्क में बढ़ोतरी की गई हैं, जयपुर के हैरीटेज और ग्रेटर दोनो नगर निगमों में हर दिन सैंकड़ों की संख्या में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों आते हैं जिसमें लोगों द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए हॉस्पिटल और अन्य कागजों के प्रमाण के बाद निगम जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करता हैं, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा निगम में घरों और परिवार से जुड़े अन्य दस्तावेजों के लिए भी लोग लाइन लगाएं रहते हैं.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर