Explore

Search

May 10, 2026 11:02 am

जयपुर महेश नगर कुकर्म मामला: 7 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में मंगलवार को एक 30 साल के युवक ने 7 साल के बालक से कुकर्म किया। पुलिस के अनुसार घटना बालक के नहाते समय हुई। जब वह बाथरूम में था।

चीख-पुकार सुनकर लोगों ने खुलवाया गेट

बाथरूम में बंद बच्चे की चानक चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें कुछ अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खुलवाया। जिसमें से डरा-सहमा और रोता हुआ बच्चा बाहर निकला।

बालक ने बताई आपबीती

बच्चे ने बाहर आते ही अपनी आपबीती सुनाई। उसके बयान सुनकर लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर ही कुछ लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी।

आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाई पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महेश नगर इलाके में पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़वाया और उसे थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि बालक द्वारा बताए गए बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

बच्चे का करवाया मेडिकल

पीड़ित बालक के परिजनों के बयान भी पुलिस ने रिकॉर्ड किए। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा ताकि घटना की पुष्टि चिकित्सकीय रूप से की जा सके। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Other news- https://sanjeevnitoday.com/sensational-incident-of-jaipur-jewelers-robbery-detailed-update/

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर