Explore

Search

September 14, 2026 12:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

रीट की तैयारी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर । भरतपुर डीग के समाचार पत्रों में प्रकाशित शिक्षक द्वारा रीट की तैयारी का झांसा देखकर बलात्कार करने के समाचार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आरोपी शिक्षक रणधीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश निदेशक शिक्षा राजस्थान सरकार श्री सीताराम जाट को दिए है।

आरोपी शिक्षक रणधीर सिंह डीग जिले के ब्लॉक डीग के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। प्रधानाचार्य के खिलाफ भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाने में रीट की तैयारी कर रही एक बालिका द्वारा झांसा देकर बलात्कार करने की एफ आई आर दर्ज कराई गई है ।
प्रधानाचार्य के विरुद्ध नैतिक पतन से संबंधी ऍफ आई आर दर्ज होने के कारण विभाग की छवि धूमिल हुई है । जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उक्त आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं ।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर