Explore

Search

March 16, 2026 11:23 pm

मजबूरी: पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है इन छह देशों में, कचरे में खाना खोजने को मजबूर हैं लोग

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: पाकिस्तान में महंगाई की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं लेकिन दुनिया के छह देशों में पाकिस्तान से ज्यादा महंगाई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला का नाम है। इस देश में महंगाई 283% है। इस देश की गणना कभी देश के अमीर देशों में होती थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसकी हालत खराब हो गई है। वेनेजुएला का पास दुनिया का सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है। साल 2012 में वेनेजुएला में गरीबों की आबादी मात्र दो फीसदी थी लेकिन आज देश की 90% से अधिक आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। वेनेजुएला में खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हैं कि अमीर लोगों के लिए भी दो जून की रोटी जुटाना भारी पड़ रहा है। कई गरीब लोग तो पेट भरने के लिए कचरे में पड़ी जूठन को खाने के लिए मजबूर हैं।

इस लिस्ट में वेनेजुएला के बाद दूसरे नंबर पर लेबनॉन है। इस देश में महंगाई की दर 212% है। इसके बाद अर्जेंटीना का नंबर है। इस देश में हाल में नई सरकार बनी है लेकिन इसके बाद भी महंगाई रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। अर्जेंटीना की गिनती भी कभी दुनिया के अमीर देशों में होती थी। साल 2012 में यहां महज चार फीसदी लोग करीब थे लेकिन आज यह आबादी 36 परसेंट पहुंच चुकी है। नई सरकार बने अभी एक हफ्ता हुए है और इस दौरान पेट्रोल 60% महंगा हो चुका है। इसी तरह डायपर की कीमत दोगुनी हो चुकी है। सबसे ज्यादा महंगाई वाले देशों में अगला नंबर सीरिया का है। युद्ध से जूझ रहे इस देश में महंगाई की दर 79.1 फीसदी है। इसके बाद तुर्की (61.98%), मिस्र (34.6%) और फिर पाकिस्तान (29.23%) का नंबर है।

 

भारत में महंगाई

जहां तक भारत का सवाल है तो भारत में महंगाई की दर 5.55 परसेंट है। नाइजीरिया, कजाकस्तान, बांग्लादेश, हंगरी, रूस, चेक गणराज्य, केन्या, नाइजर, पोलैंड और स्वीडन में भारत से ज्यादा महंगाई है। लेकिन दुनिया के कई देशों में भारत से कम महंगाई है। इनमें साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रे, ब्राजील, मेक्सिको, फिलीपीं, यूके, फ्रांस, इजरायल, साउथ कोरिया, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, अमेरिका, इंडोनेशिया और जापान शामिल हैं। दुनिया के कई देशों में तो महंगाई निगेटिव में है। इनमें थाईलैंड, आर्मेनिया, चीन, सेशेल्स और अफगानिस्तान शामिल हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर