*कमाई के मामले में ‘रामायणम्’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज़ के छठे दिन 345.28 Cr करोड़ रुपए की कमाई के साथ तोड़े रिकॉर्ड!*
इस दिवाली से ठीक पहले रामायणम् अपनी ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिलीज़ के साथ, हर तरफ अपनी शानदार स्टार कास्ट, परफॉर्मेंस और ग्रैंड विजुअल के चलते खूब सराहना पा रही है। ऐस में अब, फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, मंगलवार को फिल्म ने 345.28 Cr करोड़ रुपए की) अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की और छठे दिन भी शानदार परफॉर्मेंस करते हुए भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा छठा दिन अपने नाम किया। कहना होगा कि इस तरह के शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘रामायणम्’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है और यह दिखा दिया है कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आ रही है।
नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस और नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म रामायणम्, बिना किसी शक साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। मेकर्स द्वारा समय-समय पर जारी किए गए पोस्टर्स से लेकर टीजर और ट्रेलर तक, हर एक चीज ने फिल्म के इर्दगिर्द उत्साह को बढ़ा दिया है। फिल्म के बड़े पैमाने से लेकर स्टार पावर और ग्रैंड विजुअल तक, जो चीज इसे अलग और बेहद खास बनाती है वह है इसका दिल। प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही टीम ने फिल्म से जुड़ी किसी भी चीज को न सिर्फ एक प्रोजेक्ट के रूप में देखा है बल्कि एक बेहद अहम और सम्मानजनक जिम्मेदारी के रूप में अपने कंधों पर उठाया है। इंडस्ट्री जहां पर प्रमोशन रोल आउट को पूरी तरह से मार्केट शेड्यूल के हिसाब से चलाया जाता है, वही रामायणम् ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक महत्व वाली राह अपनाई है।
दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 को रिलीज़ हो चुका है, जबकि पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज की गई है।








