Explore

Search
Close this search box.

Search

May 16, 2024 8:09 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Good News: यूरोपीय यूनियन ने भारतीय नागरिकों के लिए बदले वीजा के नियम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। यूरोप की यात्रा करने वाले भारतीय अब पांच साल तक की अवधि के लिए मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस शेंगेन वीजा से 29 यूरोपीय देशों में जा सकेंगे। अभी तक तीन साल में दो वीजा लेना होता था।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188

यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों के लिए मौजूदा नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने नई वीजा व्यवस्था को दोनों पक्षों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बताया है। वीजा मानदंडों में यह बदलाव यूरोपीय संघ और भारत के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए लिया गया है।

मालगाड़ी के पहियों के बीच बैठकर मासूम ने किया 100 किमी. का सफर, पंहुचा लखनऊ से हरदोई, जानें पूरा मामला

वीजा जारी करने पर विशिष्ट नियम अपनाए

यूरोपीय संघ ने कहा, 18 अप्रैल को यूरोपीय आयोग ने भारतीय नागरिकों को मल्टीपल एंट्री वीजा जारी करने पर विशिष्ट नियम अपनाए हैं। ये नियम वर्तमान वीजा के मानकों की तुलना में अधिक अनुकूल हैं। तीन वर्षों के भीतर दो वीजा प्राप्त करने और उनका उपयोग करने वाले भारतीय नागरिकों को अब दो साल के लिए मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा जारी किया जाएगा।

इसके बाद अगर पासपोर्ट की वैधता शेष है, तो शेंगेन वीजा की सीमा को दो साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया जाएगा। शेंगेन वीजा धारक को शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति होती है बशर्ते आप शेंगेन क्षेत्र में जाकर नौकरी ना कर रहे हों।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर