Explore

Search

October 22, 2026 10:21 pm

Gold & Sliver Price: 29 अगस्त को ये हैं ताजा भाव…….’सोना हो गया महंगा, चांदी एक झटके में करीब ₹500 चढ़ी……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सोने-चांदी में दिख रही सुस्ती पर ब्रेक लगता दिख रहा है. विदेशी बाजारों में जहां सोने में कमजोरी आई है, उसके उलट आज गुरुवार (29 अगस्त) को वायदा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़ गए हैं. सर्राफा बाजार में सोने के दाम 74,300 रुपये के आसपास चल रहे हैं, वहीं कमोडिटी बाजार में सोना 72,000 के करीब पहुंच रहा है.

आज सुबह के कारोबार में 10 बजे के करीब गोल्ड फ्यूचर में 242 रुपये की तेजी आई थी और मेटल 71,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. कल ये 71,743 पर बंद हुआ था. इस दौरान सिल्वर 482 रुपये की तेजी लेकर 84,459 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था. कल 83,977 रुपये पर बंद हुआ था.

Health Tips: जानिए उलटी और दस्त के बाद कैसा खाना लें……

सर्राफा बाजार में क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बावजूद छिटपुट सौदों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 74,350 रुपये प्रति 110 ग्राम पर रहा. हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 87,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. व्यापारियों ने चांदी की कीमत में गिरावट का कारण औद्योगिक इकाइयों की कमजोर मांग और वैश्विक प्रभाव को बताया.

HDFC Securities में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को यूरोपीय कारोबारी घंटों के दौरान सोने की कीमतें थोड़ी कम रहीं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में उछाल आया.’’ Kotak Securities में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, कॉमेक्स सोना 2,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर है, जिसे एफओएमसी बैठक के ब्योरे से समर्थन मिला है. चैनवाला ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से बढ़ते इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष ने भी सेफ असेट के रूप में सोने की कीमतों को मजबूत किया है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर