Explore

Search

June 23, 2026 11:38 pm

31 जुलाई को होगा ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप का चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

करियर मार्गदर्शन, सामाजिक समन्वय एवं युवा सशक्तिकरण पर रहेगा विशेष फोकस

जयपुर/नई दिल्ली। ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा आगामी 31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर, लोधी रोड में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय स्तर महासम्मेलन (4th Community Connect Meet) एवं करियर मार्गदर्शन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश एवं विदेश से खटीक समाज के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, उद्यमी, भामाशाह, समाजसेवी एवं युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

ग्रुप के संस्थापक एवं समन्वयक रमेश सांभरिया ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, संगठन, सहयोग, करियर निर्माण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान UPSC, RPSC, State PSC, Banking, Railway, NEET, JEE, Defence तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न राज्यों एवं विदेशों में कार्यरत समाज के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे सामाजिक एवं व्यावसायिक नेटवर्किंग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

सम्मेलन के संरक्षक मंडल में वरिष्ठ प्रशासनिक एवं राजस्व सेवा अधिकारियों सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हैं। वहीं करियर मार्गदर्शन सत्रों में IAS, IPS, IRS, IES एवं RAS अधिकारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार 10वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर पर 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सम्मेलन के अवसर पर “ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप परिचयिका” का भी प्रकाशन किया जाएगा, जिसमें देश एवं विदेश में निवासरत समाज बंधुओं का परिचय एवं संपर्क विवरण संकलित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। आयोजकों ने बताया कि केवल पूर्व-पंजीकृत प्रतिभागियों को ही प्रवेश दिया जाएगा और प्रत्येक प्रतिभागी को पूर्व निर्धारित सीट संख्या आवंटित की जाएगी।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर