Explore

Search

July 10, 2026 12:51 pm

फिल्मफेयर 2025: आलिया भट्ट ने मारी बाजी, अभिषेक बच्चन-कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन शनिवार को अहमदाबाद में हुआ. इस सितारों से सजी शाम की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने की. अवॉर्ड समारोह में फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने बाजी मारते हुए कई अवॉर्ड अपने नाम किए. वहीं, आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अनपे नाम कर लिया है. दूसरी तरफ, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड जीते.

इस मौके पर दिलीप कुमार, नूतन और मीना कुमारी की बेमिसाल विरासत को श्रद्धांजलि दी गई. दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. नितांशी गोयल और लक्ष्य को ‘लापता लेडीज’ और ‘किल’ में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड का अवॉर्ड दिया गया. महान फिल्ममेकर श्याम बेनेगल को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

यहां पर देखिए पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म
लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर
किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस)
आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)
लीड रोल में बेस्ट एक्टर (मेल)
अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक)
कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स चॉइस)
राजकुमार राव (श्रीकांत)
लीड रोल में बेस्ट एक्टर (फीमेल)
आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स चॉइस)
प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर (मेल)
रवि किशन (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर (फीमेल)
छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एलबम
राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स
प्रशांत पांडे- सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)
अरिजीत सिंह- सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)
मधुबंती बागची- आज की रात (स्त्री 2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370)
कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)
लक्ष्य (किल)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)
नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जीनत अमान
श्याम बेनेगल (मरणोपरांत)
आर.डी. बर्मन पुरस्कार (संगीत के उभरते प्रतिभा के लिए)
अचिंत ठक्कर (जिगरा, मिस्टर एंड मिसेज माहि)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर
राम संपत (लापता लेडीज़)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
रफेय महमूद (किल)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
मयूर शर्मा (किल)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन)
दर्शन जालान (लापता लेडीज)
बेस्ट साउंड डिजाइन
सुबास साहू (किल)
बेस्ट एडिटिंग
शिवकुमार वी. पनिक्कर (किल)
बेस्ट एक्शन
सीयॉन्ग ओह और परवेज शेख (किल)
सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स
रीडिफाइन (मुंज्या)
बेस्ट कोरियोग्राफी
बॉस्को – सीजर (तौबा तौबा- बैड न्यूज)
बेस्ट स्टोरी
आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट डायलॉग
स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले
रितेश शाह और तुषार शीतल जैन (आई वांट टू टॉक)
Pooja Reporter
Author: Pooja Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर