Explore

Search

July 22, 2026 9:52 am

श्रीगंगानगर में किसान संवाद कार्यक्रम, 31 जुलाई को किसानों की समस्याएं सुनेंगे आयोग अध्यक्ष

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

श्रीगंगानगर। राजस्थान किसान आयोग जयपुर के माननीय अध्यक्ष श्री सी आर चौधरी 31 जुलाई 2026 को श्रीगंगानगर आयेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार किसान आयोग के अध्यक्ष किसानों, पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों, मत्स्य पालकों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स की समस्याएं व सुझाव प्राप्त करने के लिये 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे ट्रेडर्स एसोसिएशन नई धान मण्डी गंगानगर के सभागार में कृषक संवाद करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 10 बजे कार्यालय उपनिदेशक कृषि आत्मा के सभागार में समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, पशुपालन, राज्य बीज निगम, जैव एवं बीज प्रमाणीकरण, जल संसाधन, विद्युत, सहकारिता, राज्य भण्डारण निगम, मत्स्य विभाग, जल ग्रहण विकास के अधिकारी भाग लेंगे।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर