Explore

Search

February 7, 2026 3:58 am

Elections 2024: आज से शुरू होगी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

विधानसभा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

Rajya Sabha elections 2024: जयपुर। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए 8 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी, इसके साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे

Jaipur News: इंस्टाग्राम पर खुलेआम हथियारों की खरीद-फरोख्त, तस्करों को गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। गुप्ता ने इसके लिए बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। गुप्ता ने विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को होगी, जबकि 20 फरवरी तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व सम्पन्न कर ली जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए निर्वाचन सम्पन्न होना है, जो 3 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर