Explore

Search

July 11, 2026 7:07 pm

मुख्य सचिव ने पीएफआरडीए के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यन रमण से की भेंट एनपीएस, यूपीएस एवं पेंशन सुधार के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष श्री शिवसुब्रमण्यन रमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस), पेंशन सुधार तथा कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से एनपीएस के संचित कोष की वापसी के संबंध में राज्य का पक्ष रखा। साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) के अधिकारियों के लिए उपलब्ध एनपीएस एवं यूपीएस के विकल्पों तथा पेंशन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव ने राजस्थान में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए कर्मचारी हितों एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में राज्य सरकार का दृष्टिकोण रखा। बैठक में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के प्रचार-प्रसार, पेंशन कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख शासन सचिव, वित्त, श्री वैभव गालरिया तथा निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, श्रीमती हेम पुष्पा शर्मा भी उपस्थित थीं।

देवेन्द्र सिंह
Author: देवेन्द्र सिंह

tv journalist with a 25 years of experience. Earlier worked for etv,indianews, sahara samay, bharat express etc

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर