Explore

Search

October 22, 2026 7:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती; नीतीश कुमार की अचानक हुई तबीयत खराब….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत खराब होने की खबर है। उनको मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह नीतीश के हाथ में तेज दर्द की शिकायत मिली थी।

पटना स्थित मेदांता हॉस्पिटल में नीतीश कुमार की देखरेख कर रही हड्डी रोग विभाग की टीम कर रही है। नीतीश बीते कई महीनों से चुनाव प्रचार समेत कई कामों में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने कई बार दिल्ली का दौरा किया तो वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार दौरा किया। सरकार गठन के लिए नीतीश कुमार को एनडीए की बैठकों में भी शामिल होना के लिए दिल्ली जाना रहा।

एक साथ 2 गुड न्यूज का असर- Sensex-Nifty नए शिखर पर; शेयर बाजार ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड….

बीते शुक्रवार को ही नीतीश कुमार ने तीन बाद कैबिनेट की मीटिंग ली थी। इस मीटिंग में सीएम नीतीश ने सरकारी कर्मचारियों के आवास भत्ते, युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता समेत कुल 25 महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।

बीते लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली थी। लोकसभा में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर जहां नीतीश केंद्र में अपनी ताकत बढ़ा चुके हैं। वहीं मोदी मंत्रीमंडल में भी जेडीयू कोटे से दो मंत्री बने है। आगामी 29 जून को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर