Explore

Search

November 13, 2025 12:42 pm

चेक करें इंटरेस्ट रेट……..’SBI, PNB, HDFC, BOB में 5 लाख निवेश करने पर इतना मिलेगा ब्याज…….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सुरक्षित और तय रिटर्न पाने का एक फेमस तरीका है। बैंकों की एफडी ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं और सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दरें मिलती हैं। इसमें एक तय अमाउंट को तय समय के लिए जमा किया जाता है। आइए जानें कि प्रमुख बैंकों जैसे SBI, PNB, BoB, HDFC, ICICI और Canara Bank में एफडी पर क्या ब्याज दरें मिल रही हैं और 5 लाख रुपये के निवेश पर कितनी मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगा।

जानिए फायदे……..’सर्दियों में खजूर खाने का क्या है सही तरीका……

SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) FD ब्याज दरें

SBI अपने 444 दिनों की अमृत वृष्टि FD स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज दर देता है। वहीं, 1 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी पर ब्याज दर क्रमश: 6.80%, 6.75% और 6.50% है।

1 साल में निवेश पर रिटर्न: 5 लाख रुपये का निवेश करने पर मैच्योरिटी अमाउंट ₹5,34,877 होगी।

2 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,11,196।

3 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,90,210।

PNB (पंजाब नेशनल बैंक) FD ब्याज दरें

PNB अपने 400 दिनों की FD स्कीम पर 7.25% ब्याज देता है। 1 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें क्रमश: 6.80%, 7%, और 6.50% हैं।

1 साल में निवेश पर रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹5,34,877।

2 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,15,720।

3 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,90,210।

Canara Bank FD ब्याज दरें

Canara Bank 444 दिनों की एफडी पर 7.25% ब्याज देता है। 1 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें क्रमश: 6.85%, 6.80%, और 6.70% हैं।

1 साल में निवेश पर रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹5,35,140।

2 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,12,099।

3 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,97,033।

BoB (बैंक ऑफ बड़ौदा) FD ब्याज दरें

BoB 400 दिनों की एफडी स्कीम पर 7.30% ब्याज देता है। 1 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें क्रमश: 6.85%, 7.15%, और 6.80% हैं।

1 साल में निवेश पर रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹5,35,140।

2 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,18,448।

3 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹7,00,469।

HDFC Bank FD ब्याज दरें

HDFC Bank 4 साल 7 महीने (55 महीने) की एफडी पर 7.40% ब्याज देता है। 1 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें क्रमश: 6.60%, 7%, और 7% हैं।

1 साल में निवेश पर रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹5,33,826।

2 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,15,720।

3 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹7,07,389।

ICICI Bank FD ब्याज दरें

ICICI Bank 15 महीने से 2 साल की एफडी पर 7.25% ब्याज देता है। 1 साल, 3 साल और 5 साल की एफडी पर ब्याज दरें क्रमश: 6.70%, 7%, और 7% हैं।

1 साल में निवेश पर रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹5,34,351।

2 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹6,15,720।

3 साल में रिटर्न: मैच्योरिटी अमाउंट ₹7,07,389।

बैंक एफडी उन निवेशकों के लिए सुरक्षित और निश्चित आय का माध्यम है जो बिना जोखिम के अपने पैसे को बढ़ाना चाहते हैं। निवेश करने से पहले ब्याज दरों की तुलना करें और जरूरत के अनुसार बैंक चुनें। सीनियर सिटीजन के लिए यह निवेश अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर