जयपुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम बेरोजगारी बिजली पानी की समस्याओं तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर, जेडीए पार्क महेश नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री डॉ अर्चना शर्मा एवं मालवीय नगर विधानसभा प्रभारी हेमंत यादव के नेतृत्व में किया गया, सी स्कीम ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिंह फौजदार के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई, इस प्रदर्शन में मालवीय नगर विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद गुप्ता सभी मंडल अध्यक्षों ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया|








