Explore

Search

January 20, 2025 2:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

Budget 2025: क्या आपको पता है किसने पढ़ा आजाद भारत का पहला बजट……..’साल 1860 में पेश हुआ भारत का पहला बजट……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Budget 2025: 1 फरवरी 2025 को मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। इस बजट से मिडिल क्लास, महिलाओं और टैक्सपेयर्स को बड़ी उम्मीदें हैं। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। क्या आपको पता है कि भारत का पहला बजट कब पेश किया गया और किसने किया? आजाद भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया? आइए जानते हैं बजट से जुड़े कुछ ऐतिहासिक और दिलचस्प तथ्य।

जानें देश में कहां कितने मामले……..’भारत में फैल रहा चीन का खतरनाक HMPV, नागपुर में मिले 2 नए केस…….

आजादी के बाद पहला बजट

आजादी के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। इसे देश के पहले वित्त मंत्री आर. के. शणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। इस बजट में देश की आर्थिक योजनाओं और खर्चों का खाका तैयार किया गया।

भारत में साल 1860 में पेश हुआ पहला बजट

आजादी से पहले की बात करें तो भारत का पहला बजट 1860 में पेश हुआ था। यह बजट अंग्रेज अधिकारी जेम्स विल्सन ने तैयार किया था। उस समय बजट केवल अंग्रेजी में छपता था और ब्रिटिश शासन की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था।

सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारत में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 10 बार यूनियन बजट पेश किया। उनके बाद पी. चिदंबरम ने 9 बार और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 8 बार बजट पेश किया।

निर्मला सीतारमण अब तक 7 बार बजट पेश कर चुकी हैं। 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाला बजट उनका आठवां बजट होगा। उन्होंने पहली बार 2019 में बजट पेश किया था।

सबसे लंबा बजट भाषण

सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम है। उन्होंने 1 फरवरी 2020 को 2 घंटे 42 मिनट तक बजट भाषण दिया। हालांकि, तबीयत खराब होने के कारण वे अपना भाषण पूरा नहीं कर पाईं और कुछ पन्ने पढ़ने से रह गए।

बजट की ऐतिहासिक परंपरा

हर साल पेश होने वाला यूनियन बजट देश की आर्थिक दिशा तय करता है। यह न केवल सरकार की प्राथमिकताओं को दिखाता है, बल्कि देश की विकास योजनाओं का भी आधार बनता है। आम जनता और उद्योग जगत बजट में की जाने वाली घोषणाओं पर खास नजर रखते हैं, क्योंकि ये फैसले सभी के जीवन और कारोबार पर गहरा असर डालते हैं।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर