Explore

Search

November 13, 2026 9:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

Bigg Boss में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! बहन लव पर Scout OP ने किया अश्लील कमेंट, गुस्से में हुए गंजे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Bigg Boss 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट Scout OP लगातार अपने विवादित व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले उन्होंने टास्क के दौरान अपने करीबी दोस्त Yung DSA को धक्का दिया और अब उनकी मुंहबोली बहन Love Gill के साथ भी जमकर विवाद हो गया है। Scout की एक आपत्तिजनक टिप्पणी ने दोनों के रिश्ते में दरार पैदा कर दी है।

Love Gill पर Scout OP ने किया भद्दा कमेंट

दरअसल, बिग बॉस के घर के गार्डन एरिया में Scout OP, Love Gill, Gullu और Kanika Mann आपस में मस्ती-मजाक कर रहे थे। इसी दौरान Love Gill सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का गाना ‘कैरेक्टर ढीला’ गाने लगती हैं। इस पर Scout भी मजाक में जवाब देते हुए कहते हैं कि उनका कैरेक्टर पहले से ही ढीला था।

बात यहीं नहीं रुकी। Scout ने Love की पैंट को लेकर भी ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसे सुनकर घर के दूसरे सदस्य भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा, ‘हमारी पैंट में नाड़े लगे हैं, तेरी पैंट में तो नाड़े लगे ही नहीं थे।’ शुरुआत में Love ने इसे मजाक में लिया, लेकिन जब घर के दूसरे सदस्यों ने Scout की बात को गलत बताया तो Love नाराज हो गईं।

Love ने Scout को लगाई फटकार

Love Gill ने Scout को साफ शब्दों में समझाया कि उन्होंने उन्हें मजाक करने की आजादी दी थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ भी बोल सकते हैं। उन्होंने Scout से कहा कि उन्हें अपनी बातों की मर्यादा समझनी चाहिए। इसके बाद Love ने उनसे दूरी बना ली और यहां तक कह दिया कि वह उन्हें बहन न कहें, क्योंकि शो में दोनों सिर्फ को-कंटेस्टेंट हैं।

गुस्से में Scout ने मुंडवा लिया सिर

Love की नाराजगी देखकर Scout काफी परेशान नजर आए। शो के नए प्रोमो में वह भावुक होते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने बाथरूम में जाकर अपने पूरे बाल मुंडवा लिए। उनका यह बदला हुआ लुक देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। बाद में Scout अकेले बैठकर रोते हुए भी नजर आए।

प्रोमो में Scout को गार्डन एरिया में एक ऊंची जगह पर चढ़ते हुए भी दिखाया गया, जहां वह कूदने की बात करते नजर आए। इस दौरान घर के सदस्य उन्हें ऐसा करने से रोकते दिखाई दिए।

Yung DSA से लड़ाई ने भी बढ़ाई मुश्किलें

Scout OP की मुश्किलें सिर्फ Love Gill तक सीमित नहीं हैं। इससे पहले टास्क के दौरान Yung DSA के साथ उनकी लड़ाई भी काफी बढ़ गई थी। इस दौरान Scout ने Yung को धक्का दे दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया और कप्तानी व इम्युनिटी के मौकों से भी बाहर कर दिया।

अब Love और Yung दोनों के साथ बिगड़ते रिश्तों के बीच Scout OP का इमोशनल ब्रेकडाउन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में Scout अपने रिश्तों को सुधार पाते हैं या नहीं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर