Explore

Search

August 18, 2026 4:57 pm

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में बड़ा सरप्राइज: अर्जुन अवॉर्ड लिस्ट में कोई क्रिकेटर नहीं, पी. गोपीचंद की बेटी को मिला सम्मान

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 को लेकर मंगलवार को बड़ा ऐलान हुआ। इस बार 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। खास बात यह रही कि पूरी सूची में एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। वहीं, भारतीय बैडमिंटन की उभरती स्टार गायत्री गोपीचंद को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। गायत्री दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं।

अलग-अलग खेलों के सितारों को मिली जगह

अर्जुन अवॉर्ड की इस साल की सूची में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, पैरा-एथलेटिक्स और रोइंग समेत कई खेलों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। शतरंज में दिव्या देशमुख और विदित गुजराती, एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर, बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली जैसे नाम सूची में हैं।

गायत्री गोपीचंद के लिए खास उपलब्धि

गायत्री गोपीचंद के चयन ने इस सूची को और खास बना दिया है। वह ट्रीसा जॉली के साथ भारतीय महिला बैडमिंटन की मजबूत जोड़ी का हिस्सा रही हैं। उनके पिता पुलेला गोपीचंद भारतीय बैडमिंटन के बड़े नामों में शामिल हैं और पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन भी रह चुके हैं। अब बेटी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना जाना खेल परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

क्रिकेटरों की गैरमौजूदगी बनी चर्चा

अर्जुन अवॉर्ड की इस बार की सूची में क्रिकेटर का नाम नहीं होना सबसे ज्यादा चर्चा में है। इससे पहले मोहम्मद शमी को 2023 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था। 2025 के लिए घोषित सूची में क्रिकेट को जगह नहीं मिली है, जबकि बाकी कई प्रमुख खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।\

इला। सरकार ने 2025 के लिए किसी भी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न देने की घोषणा नहीं की है। यह पुरस्कार भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है और 1991-92 में इसकी शुरुआत के बाद केवल कुछ ही मौकों पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर