Explore

Search

November 7, 2026 4:47 pm

पुरस्कृत शिक्षक शेरगढ़ की अध्यात्म क्षेत्र में अनूठी पहल” सनातन,सभ्यता और संस्कृति के लिए अनुकरणीय प्रयास – शेखावत ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सुरेन्द्र सिंह चांदेसरा

रामेश्वर महादेव मठ रामगढ़ (शेरगढ़)के मठाधीश श्री 1008 शिवगिरीजी महाराज को नवीन महादेव मन्दिर निर्माण हेतु सहयोग राशि 62100/भेंट की ।

पुरस्कृत शिक्षक शेरगढ़ द्वारा शिवपुरी महाराज को नवीन महादेव मंदिर निर्माण हेतु शिव राशि 62100 भेंट की । एनसीसी अधिकारी एवं सम्मानित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ वीरेंद्र सिंह शेखावत की प्रेरणा से शेरगढ़ ब्लॉक से विगत 3 वर्षों में राज्य , जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित शिक्षक दिलीप कुमार मीणा, महेंद्र कुमार मीणा, कमलेश कुमार मीणा, हेमराज मीणा, हेम सिंह भाटी, धर्मपाल मीणा, अनूप जोशी, पवन सैनी, मनीष मीणा गायड सिंह राठौड़, पपा .राम चौधरी , मनीष यादव एवं हितेश कुमार मीणा ने मिलकर यह राशि भेंट की ।
इस अवसर पर श्री रामेश्वर महादेव मठ रामगढ़ शेरगढ़ के मठाधीश शिवगिरी जी महाराज ने बताया कि परमात्मा के कार्य के नीमित्त किए गए दान से मन में संतुष्टता आती है इससे हमारा भाग्य बनता है हम एक रुपया लगाएंगे तो वह दाता, भाग्य विधाता हमें कई गुना कर के देगा। मंदिर निर्माण में दिया गए दान परमात्मा की अविनाशी बैंक में जमा हो जाता है। वह व्यर्थ जा नहीं सकता” मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने सम्मानित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आध्यात्मिकता हमारी वृद्धि और विकास का अभिन्न अंग हैं। वाकई पुरस्कार शिक्षक शेरगढ़ फोरम द्वारा पुण्य, पवित्र और प्रेरक पहल की गई है । जो हमारी सभ्यता, संस्कृति और सनातन के लिए अनुकरणीय हैं ।
इस अवसर पर हड़मत सिंह,ऋषि गिरीजी,पेहप सिंह,सवाई राम सुथार,जिया राम,मोती सिंह,देवी सिंह,बिहारी लाल मोदी उपस्थित रहे ।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर