Explore

Search

July 17, 2026 10:47 pm

रूस के यूक्रेन में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रूस ने हमले तेज करते हुए शनिवार रात को यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन से बमबारी की जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। रूसी हमलों से इस तीन साल से अधिक पुराने युद्ध के समाप्त होने की संभावनाएं और क्षीण हो गई हैं।

क्षेत्रीय गवर्नर रुस्लान जापारानियुक ने शनिवार को बताया कि रूसी सेना ने दक्षिण-पश्चिमी यूक्रेन के चेर्नित्सि क्षेत्र के बुकोविना क्षेत्र पर चार ड्रोन और एक मिसाइल से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि ड्रोन से किए गए हमलों के बाद मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई।

आज से ही खाना शुरू कर दें ये 5 फल, नसों में बिना रुकावट बहेगा खून…..’कहीं खून के संचार को न रोक दे कोलेस्ट्रॉल…….

क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि यूक्रेन के पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले में छह लोग घायल हो गए हैं। मेयर इहोर तेरेखोव ने बताया कि पूर्वोत्तर यूक्रेन के खार्किव में आठ ड्रोन और दो मिसाइलों से हमला किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने शनिवार रात तक यूक्रेन में 597 ड्रोन और 26 क्रूज मिसाइलें दागीं। इनमें से 319 ड्रोन और 25 क्रूज मिसाइलें मार गिरायी गईं। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने शनिवार रात 33 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर