Explore

Search

February 2, 2026 12:47 am

इस जादुई तेल की 2 बूंद लगाएं, चेहरा निखर जाएगा……’ऑयली स्किन हो या एक्ने, सूजन हो या इंफेक्शन……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Benefits of tea tree oil: स्किन को बेदाग और चमकदार बनाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन इसके लिए अगर केवल टी ट्री ऑयल ही लगाया जाए तो काफी है. टी ट्री एक नेचुरल एसेंशियल ऑयल है जो टी ट्री नाम के पौधे से निकाला जाता है. यह पेड़ केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है लेकिन इसका तेल दुनियाभर में मशहूर हो गया है. टी ट्री ऑयल एक्ने को दूर करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है.

ये खास ड्रिंक…….’गर्मियों में आपको भी आते हैं चक्कर तो खाली पेट पिएं……

चेहरे पर आता है ग्लो

टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गर्मी में होने वाले कई तरह के संक्रमण से बचाता है. हर रोज इस तेल की चेहरे पर 15 मिनट मसाज की जाए तो चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इससे स्किन मॉइस्चराइजर होती हैं और फेस ग्लो करने लगता है. स्किन का कोलेजन भी बरकरार रहता है जिससे झुर्रियां नहीं पड़तीं. इस तेल से मसाज करने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए.

ऑयली स्किन वालों के लिए वरदान

ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा सिंह कहती हैं कि जिन लोगों की ऑयली स्किन होती है, उन्हें कभी ना कभी एक्ने की समस्या से जूझना ही पड़ता है. टी ट्री ऑयल ऐसे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है. यह रोम छिद्र में से अतिरिक्त तेल को निकलने से रोकता है और इसके एंटी-इंफ्लामेटरी गुण एक्ने को बढ़ने से रोकते हैं. इस तेल को लगाने से एक्ने से पड़ने वाले धब्बे और लाल निशान दूर होते हैं.

चेहरे की सूजन करे दूर

अगर चेहरे पर सूजन है तो टी ट्री ऑयल लगाएं. यह तेल इंफ्लामेशन को दूर करता है. सूजन इन्फेक्शन, एक्ने या किसी के कारण भी हो सकती है. अगर सूजन के साथ जलन है, तब भी यह तेल अच्छा है. कुछ लोगों को निकल नाम की धातु से कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस हो जाता है. यह धातु रिस्ट वॉच और आर्टिफिशियल जूलरी में मिक्स होती है। यह एक एलर्जी है. ऐसे एरिया पर हर रोज टी ट्री ऑयल लगाना चाहिए.

नाखूनों को बनाए सुंदर

कुछ लोगों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है. इससे नाखूनों में से सफेद रंग का पदार्थ निकलने लगता है. यह खतरनाक हो सकता है. फंगल इंफेक्शन होने पर हर रोज इस तेल को जरूर लगाएं. संक्रमण जल्दी ठीक होगा. इसके अलावा अगर आप सामान्य तौर पर भी नाखूनों में यह तेल लगाएंगे तो क्यूटिकल्स मॉइश्चराइज होकर मजबूत बनते हैं.

जांच के बाद ही लगाएं यह तेल

हेल्थलाइन के अनुसार टी ट्री ऑयल हर किसी को सूट करे, यह जरूरी नहीं है. जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है, उन्हें इस तेल से एलर्जी हो सकती है. इसे लगाने से पहले इसकी 1-2 बूंद हाथ पर लगाएं और इसे 24 घंटे के लिए छोड़ दें. अगर कोई रिएक्शन ना हो, तभी टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें. इस तेल को हमेशा नारियल, बादाम या दूसरे तेलों के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर