Explore

Search

May 18, 2025 8:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अमेरिका इंजन ही लॉक कर देगा……’हो गया तगड़ा एक्शन, हिल गए सारे देश! परमाणु बम की धमकी दे रहा पाकिस्तान……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी वैसे तो किसी से छुपी नहीं है। ये तो हमें पता है कि चीन हमारे लिए पाकिस्तान से ज्यादा खतरनाक है लेकिन फिर भी हम चीन की बजाय पाकिस्तान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। भारत और पाकिस्तान पहले एक ही मुल्क थे। लेकिन 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान अलग मुल्क बना। दोनों देश अलग एक साथ हुए और लगभग एकसाथ ही आगे बढ़े। लेकिन आज भारत कहां खड़ा है और पाकिस्तान की हालात तो किसी से भी छुपी नहीं है। पहलगाम हमले के बाद भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से डरा पाकिस्तान अब गीदड़भभकी देने की कोशिश कर रहा है कि भारत ने कुछ भी करने की कोशिश की तो न्यूक्लियर अटैक कर दिया जाएगा।परमाणु आंकड़ों की संस्था सीपरी के अनुसार 170 परमाणु हथियार पाकिस्तान के पास है और 172 परमाणु हथियार भारत के पास हैं।

Health Tips: सेहत को भी मिलेंगे फायदे……’बढ़ती उम्र में जवां दिखने के लिए महिलाएं रोजाना करें ये एक्सरसाइज…….

जिस दिन से पाकिस्तान ने परमाणु बम बनाए हैं उस दिन से कोई एक ऐसा साल नहीं रहा जब उसने परमाणु हमले की धमकी न दी हो। इससे पहले आपको पाकिस्तान के एक मंत्री का बयान दो याद ही होगा कि हमने पाव पाव किलो के बम बनाए हैं और इसको भारत पर फोड़ देंगे। उससे पहले जाएंगे तो घास खाएंगे लेकिन परमाणु बम बनाएंगे।  पाकिस्तान के वजीर-ए-आला जुल्फिकार अली भुट्टो ने कहा था कि घास फूस खाकर भी भारत के खिलाफ पाकिस्तान परमाणु बम जरूर बनाएगा। जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा तब भी उस वक्त  बौखलाए पाकिस्तान और उसके तब के कप्तान इमरान खान से लेकर वहां के मंत्री तक ने परमाणु युद्ध की धमकी दी थी।

पाकिस्तान के पास एक ही तरीका है जिसके जरिए वो परमाणु बम दाग सकता है। अमेरिका की तरफ से उसे एफ 16 फाइटर प्लेन दिए गए हैं। जिसके जरिए वो इसे दाग सकता है। लेकिन अमेरिका की तरफ से साफ कहा गया है कि अगर पाकिस्तान ने इस तरह की कोई कोशिश की तो एफ 16 का इंजन ही लॉक कर दिया जाएगा। अब ऐसे में पाकिस्तान की सेना कोई कंधे पर लादकर तो परमाणु बम दागेगी नहीं। गौररतलब है कि पाकिस्तान ने कई छोटे-छोटे परमाणु हथियार तैयार कर रखे हैं, जिसके इस्तेमाल की धमकी वो हमेशा देता रहता है। भारत के पास छोटे-छोटे परमाणु हथियार नहीं है। जो भी हैं, उनका असर बड़ा और खतरनाक हो सकता है। भारत की मिसाइलों की जद में पूरा पाकिस्तान आता है। जबकि पाकिस्तान की मिसाइल 2750 किलोमीटर तक परमाणु हथियारों से हमला कर सकती है।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर