अमरीका निवासी रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल का समाज के अधिकारियों ने किया सम्मान
जयपुर। अमरीका निवासी रैगर समाज के भामाशाह नरेन्द्र नवल एवं उनके परिवारजनों के जयपुर आगमन पर रविवार को रैगर समाज के ऑफिसर्स द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे नरेन्द्र नवल की माताजी कोशल्या देवी का भी सम्मान किया गया । इस सामाजिक कार्यक्रम में आरओसी अध्यक्ष मोहन लाल खटनावलिया एवं सचिव डॉ. एस.एन. धौलपुरिया ने सभी परिवाजनों का स्वागत करते हुए, आरओसी के सामाजिक सरोकार का उद्देश्य बताया । बालिका छात्रावास निर्माण की भावी रोडमैप की जानकारी दी ।
बालिका छात्रावास निर्माण समिति के संयोजक रतन लाल अटल ने बालिका छात्रावास निर्माण की प्रगति से अवगत करवाया । नरेंद्र नवल ने बालिका छात्रावास निर्माण स्थल का मुआयना किया और छात्रावास निर्माण की कार्ययोजना की जानकारी ली ।
बालिका छात्रावास निर्माण हेतु आरओसी सदस्यों द्वारा हाल ही में 2 करोड़ रुपए एकत्रित किए । शीघ्र ही बालिका छात्रावास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा । मौके पर ही नरेंद्र नवल ने बालिका छात्रावास निर्माण मिशन से प्रभावित होकर अपने पिता स्वर्गीय भंवर लाल नवल की स्मृति में बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की ।

एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में निवाई विधायक राम सहाय वर्मा ने भी बालिका छात्रावास निर्माण में योगदान के लिए नरेन्द्र नवल का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एल.नवल भी उपस्थित रहे

5000 वर्ग मीटर में बनेगा विशाल बालिका छात्रावास,अगले माह से निर्माण शुरू :-
राजधानी जयपुर के सिरोली (गोनेर) क्षेत्र में बालिकाओं के लिए एक आधुनिक और बड़े छात्रावास का निर्माण अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। यह छात्रावास कुल 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा, जो स्थानीय बालिकाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह परियोजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी। छात्रावास में रहने वाली लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण में रह सकेंगी। निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी और आसपास की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी।







