जयपुर। कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाले संगठन CEWS (Center for Empowerment of Weaker Sections) द्वारा रविवार को झालाना ऑफिसर इंस्टिट्यूट,में एक दिवसीय संवैधानिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जोधपुर आयुक्तालय की इंस्पेक्टर दीप्ति गोरा ने किया। कार्यशाला का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेष रूप से कमजोर वर्गों के बीच संवैधानिक अधिकारों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देना था।

सीईडब्लयूएस की संयोजिका सीमा हिंगोनिया ,आरपीएस ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:00 बजे बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद प्रो. डॉ. आशा परमार ने संवैधानिक अधिकारों पर उद्बोधन दिया। इस दौरान हरियाणा से आए युवा कवि नितिन परिज्राजक ने “जाति है कि जाती नहीं ” विषय पर काव्य पाठ कर सबकी तालियां बटोरी।
CEWS निःशुल्क पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। पूर्व पुलिस महानिदेशक राजस्थान रवि प्रकाश मेहरड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन दिया।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पर विशेष चर्चा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा व सीमा हिंगोनिया शामिल हुए।तत्पश्चात राकेश बैरवा ,दिप्ती गोरा तथा एडवोकेट प्रवीण बौद्ध ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





