Explore

Search

November 29, 2026 5:51 pm

दिल्ली में BJP का मेगा प्लान, आज रात 6 ठिकानों पर सजेगी डिनर पॉलिटिक्स, जुटेंगे दर्जनों सांसद

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

परिसीमन बिल को लेकर संसद में होने वाली अहम चर्चा से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार रात दिल्ली में पार्टी की ओर से अलग-अलग जगहों पर डिनर मीटिंग आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक का मुख्य उद्देश्य परिसीमन बिल और आगामी संसद सत्र को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करना है।

अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ होगी बैठक

जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर को शाम से सांसदों की बैठक का सिलसिला शुरू होगा। राजस्थान के सांसदों की बैठक शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के आवास पर रखी गई है।

इसके अलावा शाम 7:30 बजे से अलग-अलग राज्यों के सांसदों के लिए डिनर मीटिंग आयोजित की गई है। बिहार के सांसद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर, उत्तर प्रदेश के सांसद कमलेश पासवान के आवास पर, पश्चिम बंगाल के सांसद सुकांत मजूमदार के आवास पर और पूर्वोत्तर राज्यों के सांसद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आवास पर जुटेंगे।

परिसीमन बिल पर सांसदों को दी जाएगी जानकारी

इन बैठकों में सांसदों को प्रस्तावित परिसीमन बिल, संविधान संशोधन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संसद में पार्टी की रणनीति, मतदान की तैयारी और सांसदों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी चर्चा होगी।

सरकार का प्रस्ताव लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी कर इसे 850 तक पहुंचाने का है। इसके साथ ही महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं।

30 नवंबर से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में BJP नेतृत्व सभी सांसदों को अहम विधायी कार्यवाही के लिए तैयार रखना चाहता है। पार्टी की इन बैठकों को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

अब सबकी नजर संसद के विशेष सत्र पर है, जहां परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर आगे की प्रक्रिया देखने को मिलेगी।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर