Explore

Search

November 20, 2026 4:01 pm

श्रीलीला को देखने के लिए बेकाबू हुई फैंस की भीड़, थिएटर के बाहर घिरीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी ने संभाला मोर्चा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला की फैन फॉलोइंग का नजारा चेन्नई में देखने को मिला। अपनी फिल्म ‘ओम’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचीं श्रीलीला को थिएटर के बाहर फैंस ने इस कदर घेर लिया कि वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। एक्ट्रेस की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालात ऐसे हो गए कि उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को मोर्चा संभालना पड़ा।

थिएटर के बाहर जमा हुई फैंस की भारी भीड़

श्रीलीला चेन्नई के कमला सिनेमाज में फिल्म ‘ओम’ का पहला शो देखने पहुंची थीं। थिएटर में उनकी मौजूदगी देखकर दर्शक भी हैरान रह गए। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस ने फैंस का अभिवादन किया और उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए।

लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद थिएटर के बाहर नजारा बदल गया। जैसे ही श्रीलीला बाहर निकलीं, उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था तो कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया।

सिक्योरिटी गार्ड्स को करनी पड़ी मशक्कत

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में श्रीलीला चारों तरफ से फैंस से घिरी दिखाई दीं। भीड़ लगातार उनके करीब आने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड्स को आगे आकर रास्ता बनाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद एक्ट्रेस को सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया गया।

‘ओम’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं श्रीलीला

फिल्म देखने के बाद श्रीलीला ने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने इसे बेहद खूबसूरत अनुभव बताया और कहा कि वह इसके लिए बेहद आभारी हैं।

एक्ट्रेस ने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डाल दी है। श्रीलीला के मुताबिक, उनके लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव है।

धनुष और साई पल्लवी भी फिल्म का हिस्सा

फिल्म ‘ओम’ में श्रीलीला के साथ धनुष, साई पल्लवी, ममूटी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। मल्टीस्टारर यह फिल्म 20 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही श्रीलीला के थिएटर विजिट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर