Explore

Search

November 19, 2026 6:38 pm

सोने के मिले 9.6 लाख रुपये, बिना ऑफिस और बिना काम के लाखों की कमाई, 60 दिनों तक सोईं जिनिया चटर्जी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

मुंबई की जिनिया चटर्जी इन दिनों अपनी अनोखी इंटर्नशिप को लेकर चर्चा में हैं। आमतौर पर इंटर्नशिप में युवाओं को ऑफिस जाकर काम करना पड़ता है, लेकिन जिनिया ने 60 दिनों तक अच्छी नींद लेकर 9.6 लाख रुपये का इनाम जीत लिया। इतना ही नहीं, उन्हें कंपनी की तरफ से स्पॉन्सर्ड वेकेशन भी मिला है। उनकी यह उपलब्धि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या थी 60 दिनों की यह अनोखी इंटर्नशिप?

दरअसल, यह मौका होम फर्निशिंग कंपनी Wakefit की पांचवीं स्लीप इंटर्नशिप का था। इस प्रतियोगिता में देशभर से 2 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। कई राउंड की स्क्रीनिंग के बाद सिर्फ 10 प्रतिभागियों को चुना गया।

इन सभी को करीब 60 दिनों तक अपनी नींद की गुणवत्ता सुधारने, नियमित समय पर सोने और रोजाना स्लीप पैटर्न ट्रैक करने का टास्क दिया गया था। प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर लीडरबोर्ड तैयार किया जाता था।

सिर्फ सोना नहीं, पूरे करने पड़ते थे मजेदार टास्क

इस इंटर्नशिप में प्रतिभागियों को केवल बिस्तर पर सोना ही नहीं था, बल्कि हर सप्ताह कई दिलचस्प चैलेंज भी पूरे करने होते थे।

  • स्लीप सिनेमा: फिल्मों के सीन को नींद से जुड़े अंदाज में दोबारा पेश करना।
  • स्लीप बिंगो: अपनी सोने की आदतों का आकलन करना।
  • अंडरकवर स्लीप मिशन: बातचीत में बिना किसी को शक हुए ‘ब्लैंकेट’ या ‘पिलो’ शब्द का 10 बार इस्तेमाल करना।

हर सप्ताह बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को ‘प्रो स्लीपर ऑफ द वीक’ का खिताब भी दिया जाता था।

फिनाले में ऐसे बनीं विजेता

60 दिनों के मुकाबले के बाद जिनिया चटर्जी समेत चार प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई। फिनाले में ‘मेमोरी फोम चैलेंज’ के तहत तस्वीर देखकर वैसा ही बेडरूम तैयार करना था। इसके बाद ‘स्लीप ऑक्शन’ में तकिए, कंबल, एसी, लाइटिंग और साउंड जैसी सुविधाओं के लिए बोली लगानी थी।

आखिरी रात सभी प्रतिभागियों की नींद का स्कोर ट्रैक किया गया। अंतिम स्कोर के आधार पर जिनिया चटर्जी को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 9.6 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ स्पॉन्सर्ड वेकेशन भी मिला।

2019 में शुरू हुई थी स्लीप इंटर्नशिप

Wakefit ने इस अनोखी पहल की शुरुआत साल 2019 में की थी। कंपनी के शुरुआती चार सीजन में 10 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे और 65 प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया गया था। इस बार पांचवें सीजन की विजेता बनकर जिनिया चटर्जी ने 9.6 लाख रुपये अपने नाम किए हैं।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर