Explore

Search

November 19, 2026 6:03 pm

रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर उदयपुर में महिला सशक्तीकरण का गूँजा संदेश

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email
                            महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता आवश्यक-   आयुक्त, देवस्थान एवं टीएडी
          महिला अपराध में मंशा से ज़्यादा महत्वपूर्ण होता है घटना का पीड़िता पर प्रभाव – निदेशक, शांति एवं अहिंसा निदेशालय
जयपुर/उदयपुर। उदयपुर स्थित राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में महिला सशक्तीकरण पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ  उनके क़ानूनी अधिकारों से भी अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर मीरा गर्ल्स कॉलेज, उदयपुर, रेजीडेन्सी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ, राजीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य तथा महिला अधिकारिता विभाग की साथिन भी उपस्थित रहीं। स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादों एवं मसालों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।
महिला अधिकारों से जुड़े कानून POSH तथा POCSO पर विषय विशेषज्ञ क्रमशः डॉ. गायत्री तिवारी एवं चेतना भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गहन जानकारी प्रदान की गई l साथ ही इन विषयों पर उपस्थित छात्राओं द्वारा प्राप्त की गई इस जानकारी के आधार पर ही वरिष्ठ लेखाधिकारी महिमा पचार द्वारा प्रश्नोत्तरी कराई गई जिसमें सभी उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया। सही उत्तर देने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी दिये गये।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवस्थान एवं टीएडी विभाग की आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना की और छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. अमृता दुहान, आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिला सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई और छात्राओं से बिना किसी झिझक के पुलिस हेल्पलाइन एवं कानूनी प्रावधानों का उपयोग करने का आह्वान किया।
शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक अजय असवाल द्वारा महिलाओं के समग्र सशक्तीकरण हेतु उनका शिक्षित, आर्थिक स्वावलंबी, अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ साथ अपना मत एवं निर्णय प्रस्तुत करने में संकोच नहीं करना आवश्यक बताया।  उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण राष्ट्र को सशक्त बनाने हेतु अपरिहार्य है।
इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई पर लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया गया।शांति निदेशालय द्वारा मीरा गर्ल्स कॉलेज की वक्ता छात्राओं तथा कलिका टीम को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर