बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। भाईजान इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। अब तक अपनी फिल्मों में दमदार एक्शन और दबंग किरदारों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सलमान इस बार एक पारिवारिक किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में वह पति और पिता की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों को उनके किरदार में एक्शन के साथ भावनाओं का भी भरपूर मेल देखने को मिल सकता है।
पहली बार वामशी पेडिपल्ली के साथ काम करेंगे सलमान
‘मॉन्स्टर’ सलमान खान और साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की पहली फिल्म है। इस पैन इंडिया एक्शन एंटरटेनर को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
पति और पिता के किरदार में दिखेंगे भाईजान
Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में एक पति और पिता का किरदार निभाने वाले हैं। यानी इस बार दर्शकों को उनका सिर्फ एक्शन अवतार ही नहीं, बल्कि पारिवारिक जिंदगी से जुड़ा भावनात्मक पक्ष भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी और उनके किरदार से जुड़ी बाकी जानकारियों को फिलहाल मेकर्स ने पर्दे में रखा है।
एक्शन और इमोशन का होगा जबरदस्त मेल
सलमान खान की फिल्मों में एक्शन हमेशा से बड़ा आकर्षण रहा है। ‘मॉन्स्टर’ में भी बड़े स्तर पर एक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि, इस बार फिल्म में पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं को भी अहमियत दी जाएगी। यही वजह है कि यह फिल्म सलमान के फैंस के लिए खास हो सकती है।
ईद 2027 पर रिलीज हो सकती है फिल्म
सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ को पैन इंडिया स्तर पर हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में बनाया जा रहा है। फिल्म में नयनतारा के साथ उनकी जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिलहाल फिल्म की रिलीज ईद 2027 के लिए निर्धारित बताई जा रही है। अब दर्शकों को सलमान के इस नए अवतार और फिल्म के पहले लुक का इंतजार है।








