Explore

Search

November 19, 2026 2:18 pm

39 की उम्र में मां बनने जा रहीं सामंथा रुथ प्रभु, पति संग खास पूजा की तस्वीरें वायरल, परिवार ने दिया आशीर्वाद

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में इन दिनों खुशियों का नया दौर चल रहा है। 39 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं सामंथा के लिए उनके परिवार ने खास पूजा का आयोजन किया। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

पति राज निदिमोरू के साथ की खास पूजा

सामंथा ने अपने पति राज निदिमोरू के साथ इस खास धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। तस्वीरों में एक्ट्रेस पारंपरिक लाल सूट में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। परिवार के सदस्यों ने आने वाले नन्हे मेहमान के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षित डिलीवरी के लिए प्रार्थना की।

ननद शीतल ने शेयर कीं तस्वीरें

इस खास आयोजन की तस्वीरें सामंथा की ननद शीतल निदिमोरू ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने सामंथा और आने वाले बच्चे के लिए ‘मातृ शिशु मंगल आशीर्वादम’ का आयोजन किया था। इस मौके पर परिवार की बुजुर्ग महिलाएं, रिश्तेदार और करीबी लोग भी मौजूद रहे। सभी ने सामंथा और होने वाले बच्चे को अपना आशीर्वाद दिया।

मंत्रों और भजनों से गूंजा घर

इस आयोजन में पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन भी किया गया। परिवार के सदस्यों ने श्री सूक्तम और गायत्री देवी का जाप किया। इसके अलावा सभी ने 21 बार गायत्री मंत्र का जाप कर सामंथा और उनके होने वाले बच्चे की खुशहाली की कामना की। इस दौरान परिवार की पुरानी परंपराओं को भी निभाया गया।

आने वाले बच्चे के लिए मांगी खुशियां

शीतल निदिमोरू ने अपने पोस्ट में आने वाले बच्चे के लिए खास संदेश भी लिखा। उन्होंने सामंथा की सुरक्षित डिलीवरी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही बच्चे की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और अच्छे संस्कारों से भरी जिंदगी के लिए आशीर्वाद मांगा। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सामंथा और उनके परिवार को खूब प्यार मिल रहा है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर