Explore

Search

November 19, 2026 1:12 pm

सिर्फ ₹99 में रेलवे स्टेशन पर मिलेगा AC केबिन! बेड, Wi-Fi और प्राइवेसी समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रेलवे यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की तैयारी कर रहा है। अब ट्रेन का इंतजार करते समय यात्रियों को स्टेशन पर ही होटल जैसा आराम मिल सकेगा। दक्षिण रेलवे केरल के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर AC स्लीपिंग पॉड और एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 99 रुपये प्रति घंटे रखी गई है।

AC स्लीपिंग पॉड में मिलेंगी ये सुविधाएं

इन स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को आरामदायक रिक्लाइनिंग बेड, AC, प्राइवेसी के लिए दरवाजा और लॉक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट, रीडिंग लाइट और हाई-स्पीड Wi-Fi भी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करने के दौरान आराम करने के लिए निजी जगह मिल सकेगी।

केरल के इन दो स्टेशनों पर होगी शुरुआत

रेलवे की यह सुविधा केरल के अलुवा और एर्नाकुलम जंक्शन पर शुरू करने की योजना है। अलुवा स्टेशन पर KSRTC बस स्टैंड के सामने रेलवे की जमीन पर करीब 10 हजार वर्गफुट में दो मंजिला एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाने का प्रस्ताव है। वहीं, एर्नाकुलम जंक्शन पर मौजूदा AC वेटिंग रूम के ऊपर नया लाउंज तैयार करने की योजना है।

सिर्फ एक घंटे के लिए देना होगा 99 रुपये किराया

इस सुविधा की सबसे खास बात इसका प्रति घंटे के हिसाब से किराया होगा। शुरुआती कीमत 99 रुपये प्रति घंटे प्रस्तावित है। यानी यात्रियों को पूरे दिन के होटल का खर्च उठाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी जरूरत के मुताबिक कुछ घंटों के लिए पॉड बुक कर सकेंगे।

10 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा प्रोजेक्ट

अलुवा स्टेशन पर इस परियोजना के लिए दक्षिण रेलवे की ओर से टेंडर जारी किया जा चुका है। प्रस्ताव के मुताबिक, सफल बोली लगाने वाली कंपनी इस सुविधा का निर्माण और संचालन करेगी। इसके लिए प्रोजेक्ट को 10 साल की लीज पर देने की योजना है।

फिलहाल यह सुविधा योजना और टेंडर के चरण में है। इसके शुरू होने के बाद खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा मिल सकता है, जिनकी ट्रेन देर रात या सुबह जल्दी होती है या जिन्हें कनेक्टिंग ट्रेन के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ता है।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर