Explore

Search

November 2, 2026 5:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अमेरिका की शर्तों पर निर्भर है होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना, ईरान ने दो दिनों में मार्ग बहाल करने की पेशकश की

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने बयान जारी कर कहा है कि यदि अमेरिका उनकी मांगों को स्वीकार कर लेता है, तो ईरान आगामी दो दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए तैयार है। तेहरान का कहना है कि इस विषय पर मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ संदेशों का आदान-प्रदान जारी है और अब ‘सब कुछ’ अमेरिका के रुख पर ही निर्भर करता है।

प्रवक्ता के अनुसार, कतर और ओमान जैसे देशों की मध्यस्थता से चल रही बातचीत में ईरान ने अपनी शर्तें पूरी होने पर जलडमरूमध्य में सुरक्षा बहाल करने की प्रतिबद्धता जताई है। पूर्व में ईरान ने इस प्रक्रिया के लिए सात दिनों का समय प्रस्तावित किया था, जिसे अब घटाकर दो दिन (48 घंटे) का कर दिया गया है।

ईरान की प्रमुख मांगों में पूरे मध्य पूर्व में सैन्य संघर्ष पर विराम लगाना, अमेरिका द्वारा उसकी समुद्री नाकेबंदी को समाप्त करना, विदेश में पड़े ईरानी फंड को अनफ्रिज करना, तेल क्षेत्र से प्रतिबंध हटाना तथा ओमान के साथ तय किए गए नए समुद्री मार्ग को मान्यता देना शामिल है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के ठीक बाद अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संभावित हमलों को लेकर क्षेत्र में गहरी अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि वाशिंगटन और तेहरान के बीच प्रत्यक्ष समझौता अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन मध्यस्थों के माध्यम से वार्ता का दौर लगातार जारी है। फारस की खाड़ी स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति का एक बेहद महत्वपूर्ण जरिया है, और इसके बंद रहने से वैश्विक ऊर्जा बाजारों में काफी तनाव बना हुआ है।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर