Explore

Search

November 1, 2026 8:58 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जयपुर में ज्वेलर्स भाइयों से लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: भागने के दौरान गड्‌ढे में गिरने से टूटे पैर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। जयपुर के जामडोली इलाके में 28 अक्टूबर की रात को ज्वेलर्स भाइयों पर हमला कर गहने और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जामडोली थाना पुलिस ने रविवार को इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने मनीष कश्यप (20) और गुमान सिंह (24) को दबोच लिया है, जबकि इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

पीछा करने के दौरान गिरे बदमाश

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस ने दोनों बदमाशों का पीछा कर उन्हें करौली के महावीरजी इलाके से धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश में दोनों बदमाश एक गहरे गड्‌ढे में जा गिरे, जिससे उनके एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने तुरंत दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज करवाया है। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उनके पास से लूटे गए माल, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व बाइकों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्या थी पूरी घटना?

जामडोली इलाके में सोनू कुमार स्वर्णकार (40) की ज्वैलरी की दुकान है। गत 28 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे सोनू कुमार अपने भाई निशू सोनी के साथ दुकान बंद करके स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उन पर लोहे के पाइपों से हमला कर दिया और पिस्तौल से फायरिंग करते हुए चांदी के गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आई एक महिला के पैर में बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर