Explore

Search

November 1, 2026 4:28 pm

करौली के डॉ. शिव ओम मीना ने MNIT जयपुर में कराया अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन, 100 से अधिक विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को “एडवांसेज इन इनऑर्गेनिक एंड ऑर्गेनोमेटैलिक केमिस्ट्री (AIOC-2026)” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया।

इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के 100 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। तकनीकी समिति द्वारा कुल 65 शोध सारांश (Abstracts) प्रकाशन हेतु चयनित किए गए।

कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनस्टर के प्रो. एफ. ई. हान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्लेनरी व्याख्यान दिया। वहीं, MNIT जयपुर के डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) प्रो. रोहित भाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कॉन्फ्रेंस में आईआईटी मद्रास के प्रो. अर्नब रीत, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान के प्रो. राजेंद्र सिंह धायल, आईआईटी मंडी के डॉ. नारायण सिन्हा, SRMIST के डॉ. राजोर्षी दास, CURAJ के डॉ. हेमंत जोशी तथा MNIT जयपुर की प्रो. रागिनी गुप्ता सहित अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

कॉन्फ्रेंस में अकार्बनिक एवं ऑर्गेनोमेटैलिक रसायन विज्ञान, आणविक उत्प्रेरण (Molecular Catalysis) तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनतम शोध एवं तकनीकी विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन डॉ. अब्बास राजा तथा आयोजन सचिव डॉ. शिव ओम मीना एवम्
डॉ. सुमित सोनकर रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, संकाय सदस्यों एवं छात्र स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Rashmi Repoter
Author: Rashmi Repoter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर