Explore

Search

October 25, 2026 5:38 pm

लेटेस्ट न्यूज़

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने की तैयारी: बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह की मौजूदगी में बड़ी बैठक जारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से की जा रही लगातार घेराबंदी का आक्रामक जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। रविवार शाम चार बजे नई दिल्ली स्थित बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय पर गृह मंत्री अमित शाह की विशेष मौजूदगी में एक उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष और महासचिव सुनील बंसल कर रहे हैं, जबकि मीडिया और सोशल मीडिया सेल से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए हैं।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टीवी न्यूज चैनलों की बहसों में विपक्ष के दावों और नैरेटिव पर पलटवार करने की ठोस रणनीति बनाना है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल ‘वोट बचाओ’ रैली और ‘चलो दिल्ली’ मार्च की घोषणा की है, जिसके माध्यम से वे एसआईआर (SIR) में गड़बड़ी और चुनाव आयोग (CEC) पर निशाना साध रहे हैं। विपक्ष के इस ‘वोट चोरी’ वाले नैरेटिव और हमलावर तेवरों को समय रहते ध्वस्त करने के लिए बीजेपी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में आगामी दिनों की मीडिया रणनीति तय करने के साथ-साथ एसआईआर और चुनाव आयोग से जुड़े विषयों पर पार्टी का रुख मजबूती से जनता के सामने रखने पर विचार किया जा रहा है। दूसरी ओर, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 1 नवंबर की रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली, यूपी और हरियाणा के क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठकें कर मैदान में सक्रिय हैं। विपक्ष की इस घेराबंदी के बीच बीजेपी नेतृत्व अपनी काउंटर स्ट्रैटेजी को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर