शुक्रवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे T20I मैच में नाबाद 102 रन की पारी खेलकर भारत को परास्त करने वाले वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप की आईपीएल में वापसी को लेकर चर्चाएँ शुरू हो गई है। क्रिकेट के गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि दिसम्बर में होने वाले आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले उनके टी20 खेल ने फिर से आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
शाई होप के आईपीएल में वापसी की चर्चा के बीच वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज का मानना है कि शाई होप को कम आंका जाता है। उनका कहना है कि कप्तान की आलोचनाओं को नजरअंदाज करने और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत को ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए। रांची में भारत के खिलाफ होप की नाबाद 102 रनों की पारी ने दिसंबर में होने वाले आईपीएल मिनी-ऑक्शन से पहले उनके टी20 खेल पर फिर से ध्यान खींचा है।
शुक्रवार को दूसरे T20I में वेस्टइंडीज की छह विकेट से जीत के बाद चेज ने होप के प्रोफेशनलिज़्म और सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके खेलने के तरीके पर उठने वाले सवालों के बावजूद फोकस बनाए रखने की उनकी काबिलियत की तारीफ की।
चेज़ ने कहा, मुझे लगता है कि लोग शाई होप को बहुत कम आंकते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बाहरी शोर को नजरअंदाज कर सकते हैं और जो करना है उस पर ध्यान दे सकते हैं। यह उनकी खास खूबी है क्योंकि जब सब कुछ गलत होता दिख रहा होता है, तब भी वह अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और टीम के लिए अच्छा खेलते हैं। मुझे लगता है कि यही उनकी पहचान है।
होप की यह पारी 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आई, जब वेस्टइंडीज ने 58 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने और शेरफेन रदरफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 120 रन जोड़े, जिसमें रदरफोर्ड ने 37 गेंदों पर 84 रन बनाए। होप 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाकर लौटे, जिसमें उन्होंने नौ छक्के लगाए। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पुरुषों के ञ्ज20ढ्ढ में अपना सबसे बड़ा सफल चेज और इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया। इस जीत से पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
होप का T20 खेल बेहतर हुआ है
होप को उनके स्कोरिंग रेट को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है, खासकर T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 33 गेंदों पर 32 रन बनाने के बाद। हालांकि, चेज ने बताया कि होप ने एक ज़्यादा पावरफ़ुल हिटर बनने के लिए कितनी मेहनत की है, और बाउंड्री पार करने की अपनी काबिलियत को बेहतर बनाने के लिए स्ट्रेंथ और रेंज-हिटिंग पर ध्यान दिया है। सबसे पहले, उन्होंने खुद को ज़्यादा मजबूत और पावरफुल बनाने के लिए जिम में बहुत मेहनत की है, खासकर जब बात गेंद को बाउंड्री के पार मारने और बेहतर तरीके से हिट करने की हो।
चेज ने कहा कि मुझे लगता है कि वह उन मजबूत पोजशिन में आने और उन पोजशिन से गेंद को हिट करने के लिए अपने शरीर को तैयार करने के लिए रेंज-हिटिंग की भी बहुत प्रैक्टिस करते हैं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में उनके लिए यह तरीका काम आया है, और इस दौरान उन्होंने इस पर बहुत मेहनत की है।
होप का हालिया फॉर्म सभी फॉर्मेट में शानदार रहा है। उन्होंने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज की तीन पारियों में 278 रन बनाए, जिसमें गुवाहाटी में एक शतक और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज के 352 रन के सफल पीछा करने के दौरान नाबाद 162 रन शामिल थे। इसके बाद उन्होंने पहले ञ्ज20ढ्ढ में 52 रन बनाए और फिर रांची में मैच जिताने वाला शतक जड़ा।
IPL में वापसी अभी भी पक्की नहीं
होप ने आखिरी बार 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL खेला था, जिसमें उन्होंने नौ मैचों में 150 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए थे। इसके बाद से वह टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं, जबकि वेस्टइंडीज के लिए उनका योगदान लगातार जारी रहा है।
चेस ने कहा कि अपने खेल के प्रति होप की लगन ने उनकी सफलता को और भी खास बना दिया है। जब मैं उन्हें अच्छा करते हुए देखता हूँ तो मुझे हमेशा खुशी होती है क्योंकि मैं जानता हूँ कि वह बहुत प्रोफेशनल इंसान हैं। वह कड़ी मेहनत करते हैं और पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं। वह हर चीज सही करने और हमेशा सही फैसले लेने की कोशिश करते हैं। इसलिए, जब भी वह ऐसा प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे उनके लिए बहुत खुशी होती है।
दिसंबर में होने वाले IPL मिनी-ऑक्शन से पहले, रांची में होप के शतक ने लीग में उन्हें एक और मौका मिलने की संभावना को मज़बूत किया है। उनके हालिया प्रदर्शन ने ञ्ज20 क्रिकेट में अपने खेलने के तरीके को बदलने की उनकी क्षमता को दिखाया है, हालाँकि यह देखना बाकी है कि क्या कोई फ्रैंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है या नहीं।








