10,000 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने का लिया संकल्प,हेरीटेज निगम की पूर्व मेयर रही मौजूद
जयपुर। दिल्ली रोड स्थित मनोहर बाग फ़ार्म में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा अत्याधुनिक क्लब हाउस के भूमि पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, निवेशकों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा इन्वेस्टर स्टॉप इंफ्रा एवं जयपुर ग्रीन डेवलपर्स की पूरी टीम ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर हेरिटेज की पूर्व महापौर कुसुम यादव मौजूद रही। इन्वेस्टर स्टॉप इंफ्रा के निदेशक धीरज यादव, ग्रीन डेवलपर्स के निदेशक राजेश सैनी ने बताया कि मनोहर बाग फ़ार्म में अब तक 3,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं तथा आगामी चरण में 10,000 से अधिक फलदार, छायादार एवं पुष्पीय पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य परियोजना को प्राकृतिक हरियाली से समृद्ध बनाना, जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। मनोहर बाग फ़ार्म द्वारा प्रारम्भ किया गया यह हरित अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का भी प्रेरणादायक प्रयास है।
इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि मनोहर बाग फ़ार्म को भविष्य में प्राकृतिक हरियाली, फलदार उद्यान, आधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली के साथ विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बन सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, निवेशकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मनोहर बाग फ़ार्म के उज्ज्वल भविष्य और हरित विकास की कामना की गई।
इस दौरान अजय यादव ,ज्योति लता, रामप्रसाद मीणा , जीतराम सैनी , खुशनुमा , रामबाबू सैनी , रफ़त शेख, राकेश कुमार, रामफूल सैनी , मीनाक्षी, कमल पिंगल , किशोर कुमार , गजानंद शर्मा , शाहपुरा तहसीलदार , पटवारी राजेंद्र गुर्जर, अजय गुप्ता , अंकुर खंडेलवाल , सुरेंद्र यादव , नरेंद्र चौधरी, मुनेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।








