उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जब खेत और निर्माणाधीन हाईवे के पास गिर गया। हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से चेतक एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के तहत सोलो ट्रेनिंग उड़ान पर निकला था। उड़ान के दौरान विमान हाई-टेंशन बिजली की लाइन से टकरा गया और नियंत्रण खोकर नीचे गिर गया।
Kasganj Plane Crash: क्या हुआ हादसे के दौरान?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान अचानक नीचे आने लगा और निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे के पास हाई-टेंशन तारों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान खेत में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल पायलट को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया।
महिला पायलट की हालत कैसी है?
ताजा मेडिकल अपडेट के अनुसार महिला प्रशिक्षु पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें कई बाहरी चोटें आई हैं, लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
बड़ा हादसा टला
बताया जा रहा है कि जिस हाई-टेंशन लाइन से विमान टकराया, उस समय हाईवे निर्माण कार्य के कारण लाइन में विद्युत आपूर्ति बंद थी। इसी वजह से विमान में आग नहीं लगी और एक बड़ी त्रासदी टल गई।
DGCA ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है।








