Explore

Search

April 6, 2026 9:27 pm

बजाज नगर में CCTV कैमरों का हुआ शिलान्यास,सुरक्षा व्यवस्था होगी बेहतर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बजाज नगर में CCTV कैमरे लगाने के कार्य का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक माननीय कालीचरण सर्राफ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कॉलोनी में CCTV कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में बजाज नगर विकास समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विकास समिति के सदस्यों ने विधायक का स्वागत किया तथा कॉलोनी के विकास कार्यों में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

बजाज नगर विकास समिति के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि कॉलोनी में मुख्य मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे कॉलोनी के निवासियों को सुरक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने कॉलोनी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर