Explore

Search

February 7, 2026 8:51 pm

जयपुर में थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश:कॉन्स्टेबल ने कूदकर बचाई जान, धमकी देकर ड्राइवर ले भागा जीप

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। राजधानी में एक बार फिर काली थार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। इस बार ड्राइवर ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की। मामला इतना गंभीर था कि कॉन्स्टेबल को अपनी जान बचाने के लिए आखिरी पल में पूरी ताकत से उछलकर दूसरी ओर छलांग लगानी पड़ी।

घटना 5 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे गांधी पथ पुलिया के नीचे हुई। ट्रैफिक ब्रांच में तैनात ट्रैफिक एएसआई सीताराम यादव और कॉन्स्टेबल हरि सिंह गुर्जर वहां ड्यूटी पर थे।

क्या हुआ पूरा मामला? लालपुरा की ओर से एक ब्लैक कलर की महिंद्रा थार बेहद तेज रफ्तार और लहराते हुए आ रही थी। खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते ड्राइवर को देखकर दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने के लिए हाथ दिखाकर इशारा किया।

लेकिन ड्राइवर ने न सिर्फ रुकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी, बल्कि सीधे पुलिसकर्मियों की ओर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। कॉन्स्टेबल हरि सिंह गुर्जर ने आखिरी क्षण में पूरी ताकत से छलांग लगाकर खुद को बचा लिया।

गाड़ी से उतरकर ड्राइवर ने दोनों पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह तेजी से थार जीप को लेकर फरार हो गया।

रिपोर्ट दर्ज ट्रैफिक एएसआई सीताराम यादव (57), जो करधनी क्षेत्र के गोकुलपुरा के निवासी हैं, ने करणी विहार थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले में आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के निगरानी कैमरों के आधार पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

जयपुर में पिछले कुछ महीनों से काली थार और तेज रफ्तार लग्जरी वाहनों से जुड़े कई हादसे और गुंडागर्दी के मामले सामने आ चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर