Explore

Search

March 13, 2026 1:28 pm

ट्रंप के दावे को किया था खारिज……’क्या अमेरिका ने ईरान की वजह से बदला खुफिया प्रमुख……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

DIA के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस को बर्खास्त कर दिया गया है. उनके खिलाफ ये आदेश 22 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दिया. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से ये नहीं बताया गया है कि उनको क्यों हटाया गया, लेकिन इसके तार ईरान से जुड़े होने के संकेत मिले हैं.

यह कदम व्हाइट हाउस की ओर से ईरान पर अमेरिकी हमलों के प्रभाव की समीक्षा को अस्वीकार करने के कुछ ही हफ्ते बाद उठाया गया है. अब लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस अमेरिकी रक्षा खुफिया के निदेशक नहीं रहे हैं, साथ ही बर्खास्तगी में पेंटागन के दो अन्य वरिष्ठ सैन्य नेता भी शामिल हैं.

ये मैसेज है या कुछ और…..’ट्रंप ने अपने सबसे खास को भारत में क्यों किया तैनात!

क्यों जुड़ रहे ईरान से तार?

ईरान-इजराइल संघर्ष के समय अमेरिका इजराइल का साथ देते हुए संघर्ष में सीधा कूद पड़ा था. अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ईरान के परमाणु प्रोग्रमा को तबाह कर दिया है.

कहा था कि ईरान पर हमलों से उसके परमाणु कार्यक्रम में सिर्फ कुछ महीनों की देरी हुई है.

ट्रंप ने पिछले महीनों में बदले कई अधिकारी

ट्रंप अक्सर अपने जिद्दी रविये के चलते अधिकारियों को बदलते रहते हैं. हाल के महीनों में कई सैन्य नेताओं को पद से हटाया गया है. जिनमें शामिल हैं-

  • जनरल टिम हॉग, जो साइबर कमांड के प्रमुख थे.
  • जनरल चार्ल्स “सीक्यू” ब्राउन जूनियर , जो संयुक्त चीफ्स के अध्यक्ष थे.
  • जनरल जेम्स स्लाइफ, जो वायु सेना के उप-प्रमुख थे.
  • एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, जो नौसेना संचालन की प्रमुख थीं.
  • एडमिरल लिंडा फगन , जिन्होंने तटरक्षक बल का नेतृत्व किया.

 

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर