Explore

Search

February 10, 2026 5:48 am

Bank Holiday: जाने से पहले ले लीजिए जानकारी……’23 अगस्त को बैंक खुला है या बंद……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अगर आप आज यानी 23 अगस्त को बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जाने से पहले यह जान लीजिए कि आपका नजदीकी ब्रांच खुला है या बंद. कई बार लोग शनिवार को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि बैंक बंद होगा या खुला.

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं. वैसे आज महीने का चौथा शनिवार है, तो ऐसे में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.

Lung Cancer: बढ़ रहे मामले डरावने……’भारत में फेफड़ों का कैंसर बन रहा ‘साइलेंट किलर’

अगस्त 2025 में बैंक हॉलिडे

अगस्त के चौथे सप्ताह के बाद बैंक विशेष तौर पर 25 अगस्त, 27 अगस्त और 28 अगस्त को बंद रहेंगे. क्योंकि,

25 अगस्त 2025: असम में महान संत और विद्वान श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे.
27 अगस्त 2025: गणेश चतुर्थी पर गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
28 अगस्त 2025: ओडिशा में नुआखाई और गोवा में गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) पर बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर क्या करें?

हालांकि बैंक बंद होने पर भी आप नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, एटीएम, वॉलेट जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं. यानी कि बैंक बंद होने की स्थिति में आप पैसे भेजने या निकालने जैसे ऑनलाइन काम आराम से कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है या बैंक में अकाउंट खोलना है, तो आपका यह काम नहीं हो पाएगा. ये सभी काम आपकी नजदीकी ब्रांच खुलने के बाद ही हो सकेंगे.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर