Explore

Search

February 18, 2026 10:39 am

एयर स्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति मुर्मू से मिले PM मोदी, ‘Operation Sindoor’ पर दी जानकारी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भारत सरकार ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए ले लिया। 7 मई की रात करीब एक बजे भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया, इस हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

ऑपरेशन सिंदूर मंगलवार की रात को ही पूरा कर लिया गया, हालांकि बुधवार का दिन भारत और पाकिस्तान के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। ऑपरेशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपने शीर्ष मंत्रियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने गए और उन्हें पूरे ऑपरेशन को लेकर जानकारी दी।

हर बीमारी पर पड़ेगा भारी: इम्यूनिटी हो कम, स्ट्रेस करे परेशान, वजन हो ज्यादा तो डाइट में शामिल करें यह पावरफुल नीला फल……

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ठिकानों को तबाह किए जाने के कुछ घंटे बाद अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी कैंपों पर टारगेट करके किए गए हमले के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की जमकर तारीफ की।

रक्षा मंत्री ने दी ऑपरेशन की जानकारी

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के आवास पर हुई बैठक में जैसे ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी दी, बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने शीर्ष मंत्रियों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

पीएम ने NSA अजित डोभाल की अलग बैठक

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से अलग से मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने दोनों से ऑपरेशन के बाद के हालातों को जायजा लिया। बैठक के कुछ देर बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए और उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने इस बैठक की तस्वीरें साझा की गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी।

ऑपरेशन सिंदूर

भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई की रात करीब 1 बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया, इसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए हैं। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर