Explore

Search

October 16, 2025 9:17 am

Indore Rape Cases: वीडियो में ले जाता दिखा आरोपी………’इंदौर में रेप के बाद निर्वस्त्र हालात में सड़क पर घूमती रही पीड़िता……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Indore Rape Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मानसिक दिव्यांग महिला से रेप किया गया, इसके बाद वह पूरी रात सड़क पर बिना कपड़ों के घूमती रही। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी रेप पीड़िता को अपने साथ लेकर जाते दिख रहा है।

Health Tips: जानिए इस खतरनाक बीमारी से बच्चों को कैसे बचाएं…….’तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप…..

20 साल का है आरोपी

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। दरअसल, इंदौर में मानसिक रोग से जूझ रही 40 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें से एक वीडियो में पूरे कपड़े पहनी महिला को आरोपी अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है और दुष्कर्म के बाद के दूसरे वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घूमती नजर आ रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में 20 साल के युवक ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 40 साल की इस महिला से दुष्कर्म किया।

उन्होंने आगे बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला मानसिक रोग से जूझ रही है। शर्मा ने यह भी बताया ‘‘आरोपी को महिला सड़क पर अकेली घूमती दिखी। वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।’’ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की ‘‘डायल 100’’ गाड़ी के कर्मियों ने महिला को देखा और उसकी मेडिकल जांच कराई। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।

सदर बाजार थाने के प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित महिला को मानसिक रोग के इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर