Explore

Search

October 22, 2026 2:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दम्माम एयरपोर्ट हमले में मारे गए 2 लोगों में एक भारतीय भी शामिल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में मारे गए दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था, जबकि आठ अन्य घायल लोगों में दो अन्य भारतीय भी शामिल थे।

सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन सामान्य प्राधिकरण के अनुसार, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। प्राधिकरण ने कहा कि आठ घायलों में ‘‘एक नागरिक, भारतीय, यमनी और बांग्लादेशी नागरिकता के दो-दो निवासी, तथा नेपाली नागरिकता का एक निवासी’’ शामिल है।
भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि कल रात दम्माम एयरपोर्ट पर हुए हमले में दुर्भाग्य से जान गंवाने वाले दो लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था और दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘हम अन्य विवरणों का पता लगा रहे हैं और प्रभावित परिवारों से सम्पर्क कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं तथा हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को, रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती ड्रोन और मिसाइल हमले में घायल होने के बाद हैदराबाद के एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर