Explore

Search

October 22, 2026 3:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

एडवांस बुकिंग में 7 करोड़ के पार हुई ‘रामायण’, ‘जेलर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से अभी भी पीछे

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ की एडवांस बुकिंग 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आगामी 5 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने शुरुआती टिकट बिक्री में अच्छी शुरुआत की है, हालांकि यह अभी भी कई हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग-डे एडवांस कलेक्शन के मुकाबले पीछे चल रही है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, 5 नवंबर (गुरुवार) के लिए फिल्म ने अब तक 7.10 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 5.17 करोड़ है। फिल्म के लिए देश भर में 3,707 शो के तहत कुल 1.26 लाख टिकट बिक चुके हैं और अभी बुकिंग जारी है।

राज्यों के हिसाब से एडवांस बुकिंग के आंकड़े

22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग रुझान देखने को मिल रहे हैं—

महाराष्ट्र—1.93 करोड़ (कुल ग्रॉस का 27त्न, 982 शो, 13त्न ऑक्यूपेंसी)

दिल्ली— 1.78 करोड़ (768 शो, 15त्न ऑक्यूपेंसी)

गुजरात—49.67 लाख

तेलंगाना—38.46 लाख (37 शो, सर्वाधिक 61त्न ऑक्यूपेंसी)

कर्नाटक— 41.97 लाख (84 शो, 41त्न ऑक्यूपेंसी)

पश्चिम बंगाल—35.87 लाख (202 शो, 13त्न ऑक्यूपेंसी)

शीर्ष 10 राज्य मिलकर कुल ग्रॉस कलेक्शन का 90त्न हिस्सा बना रहे हैं। इसके अलावा, देश भर में अब तक 8 शो ‘हाउसफुल’ घोषित किए जा चुके हैं।

समय के अनुसार शो का प्रदर्शन

नाइट शो (शाम 7 बजे के बाद)—1,154 शो से 2.41 करोड़ (15त्न ऑक्यूपेंसी) – सर्वाधिक कमाई वाला समय।

मॉर्निंग शो (दोपहर से पहले)— 1,182 शो से 2.10 करोड़ (16त्न ऑक्यूपेंसी) – सभी समय स्लॉट्स में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी।

आफ्टरनून शो— 844 शो से 1.56 करोड़ (14त्न ऑक्यूपेंसी)।

ईवनिंग शो—527 शो से 1.02 करोड़ (15त्न ऑक्यूपेंसी)।

अन्य बड़ी फिल्मों से तुलना

हालांकि रामायण की एडवांस बुकिंग अभी जारी है और रिलीज से पहले इसमें और तेजी आने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल यह हालिया रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के अंतिम ओपनिंग-डे एडवांस आंकड़ों से पीछे है—

टॉक्सिक —73.43 करोड़ (ब्लॉक सीटों के बिना 58.27 करोड़)

धुरंधर 2 —62.43 करोड़ (ब्लॉक सीटों के बिना 52.35 करोड़)

जेलर 2—41.48 करोड़ (ब्लॉक सीटों के बिना 37.60 करोड़; 19.60 लाख टिकट बिके थे)

मुंबई में प्रीमियम टिकट 2,700 के पार

फिल्म के प्रति क्रेज को देखते हुए कुछ प्रीमियम स्क्रीन्स पर टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा रखी गई हैं। बुकमाइ शो के अनुसार, मुंबई के लोअर परेल स्थित पीवीआर आइकॉन में 5 और 6 नवंबर के आईमैक्स 3डी शो की रिक्लाइनर सीटें 2,770 तक में बिक रही हैं। मुंबई में सुबह का शो 6.45 बजे और एक अन्य शो रात 11.45 बजे के लिए तय किया गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट और दो-भाग का प्रारूप

यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित दो-भाग की श्रृंखला का पहला हिस्सा है, जो दुनिया भर में 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसका दूसरा हिस्सा ‘रामायण- पार्ट टू’ दिवाली 2027 में आने की योजना है।

वितरकों और प्रदर्शकों के बीच कुछ शुरुआती मतभेदों के कारण बुकिंग में थोड़ा विलंब हुआ था, लेकिन अब यह प्रक्रिया राष्ट्रव्यापी स्तर पर सुचारू रूप से चल रही है।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर