Explore

Search

October 22, 2026 3:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

‘अक्का’ ट्रेलर रिलीज: नेटफ्लिक्स ओरिजनल में नजर आएंगी कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की जंग

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी क्राइम ड्रामा सीरीज ‘अक्का’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज जारी कर दिया है। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस सीरीज के लेखक और निर्देशक धर्मराज शेट्टी हैं। यह सीरीज आगामी 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

इस सीरीज में दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली राधिका आप्टे पहली बार आमने-सामने नजर आएंगी। कहानी एक ऐसे काल्पनिक साम्राज्य ‘पेन्नुरु’ पर आधारित है, जहां पीढिय़ों से महिलाओं का शासन रहा है। हालांकि, दो ताकतवर हस्तियों के बीच की तनातनी और एक बाहरी शख्स के आने से इस व्यवस्था के तहस-नहस होने का खतरा मंडराने लगता है।

सत्ता, परिवार और पुरानी रंजिश की कहानी

ट्रेलर की शुरुआत पेन्नुरु की काल्पनिक दुनिया की झलक से होती है, जहां शक्तिशाली महिलाओं ने पीढिय़ों से परंपराओं को गढ़ा है और सत्ता की कमान संभाली है। लेकिन जब कोई बाहरी व्यक्ति इस स्थापित व्यवस्था को चुनौती देता है, तो बरसों से कायम शांति दरकने लगती है।

f6ga0g_-OVk

कहानी के केंद्र में दो मुख्य किरदार हैं— भवानी (कीर्ति सुरेश) और रुद्र (राधिका आप्टे)। दोनों के पास सत्ता को देखने का नजरिया और अपनी विरासत को बचाने के अपने अलग तौर-तरीके हैं। उनके बीच का यह टकराव वफादारी, परिवार, प्रतिशोध और विरासत की कई परतों को उघाड़ता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका यह निजी मतभेद पेन्नुरु की सत्ता पर नियंत्रण पाने की एक बड़ी जंग का रूप ले लेता है।

किरदारों पर क्या बोलीं अभिनेत्रियां?

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कीर्ति सुरेश (भवानी) ने कहा, ‘‘भवानी एक ऐसी महिला है जो जानती है कि वह किसके लिए खड़ी है और अपनी विरासत की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राधिका के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा, क्योंकि भवानी और रुद्र दोनों की ऊर्जा कहानी में एक अलग ही तनाव और रोमांच पैदा करती है।’’

वहीं, राधिका आप्टे (रुद्र) ने कहा, ‘‘रुद्र उन लोगों में से नहीं है जो अपनी परिस्थितियों से खुद को परिभाषित होने दें। वह निडर है, उसकी अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं और वह स्थापित व्यवस्था को चुनौती देने से नहीं डरती। इस सीरीज की सबसे अच्छी बात यह है कि यह संघर्ष सिर्फ सत्ता की जंग नहीं, बल्कि अलग-अलग विश्वासों और वफादारियों की लड़ाई है।’’

दिग्गज कलाकारों से सजी है स्टार कास्ट

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘अक्का’ दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगी जहां महिलाएं कहानी और सत्ता के केंद्र में हैं।

निर्देशक धर्मराज शेट्टी ने बताया कि इस सीरीज के जरिए उन्होंने गैंगस्टर शैली की कहानी को एक नए और अनूठे अंदाज में पेश करने की कोशिश की है। इस सीरीज में मुख्य जोड़ी के अलावा तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमन पुष्कर और मोनिका पंवार जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Rajesh Bhagtani
Author: Rajesh Bhagtani

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर